जमशेदपुर: सोनारी कागलनगर स्थित दुर्गा पूजा मैदान में शिरडी साई सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित पूजा समारोह में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए.
मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने साई भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भोग कार्यक्रम में भी शामिल हुए.
इस मौके में उपस्थित अमरप्रीत सिंह काले ने कहा की ब्रह्माण्ड को चलाने वाला सर्व शक्तिमान शक्ति एक ही है, जिन्हें हम अलग-अलग रूप में पूजते है और उपासना करते है एवं उनको मानने वाले अलग-अलग संप्रदाय एवं धर्म के लोग भी सभी के कल्याण की ही कामना करते है.
उन्होंने कहा कि वास्तव में मानव सेवा ही वह सर्वश्रेष्ठ मार्ग है, जिससे हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते है एवं उसकी कृपा पा सकते है.
इस अवसर शिरडी साई सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी बी. पी सिंह एवं कुसुम सिंह ने उपस्थित वरीय भाजपा नेता एवं प्रखर समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले को साई जी ट्रस्ट द्वारा अंगवस्त्र प्रदान किया एवं उन्हें भोग ग्रहण कराए.
मौके पर सैंकड़ों सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया.

