रांची: नामकुम पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में फरार अभियुक्त मनोज साहू नामक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. मनोज को मोरहाबादी से फोर्ड इंडीवर कार के साथ पकड़ा गया है.
जानकारी के अनुसार, कार से पुलिस ने एक पिस्टल, 10 गोली और भारी मात्रा में चेक बुक बरामद किया है. गिरफ्तार महिला मनोज की दूसरी पत्नी है.
बता दें कि इस मामले की जांच मुख्यायल 1 डीएसपी नीरज कुमार कर रहे हैं.

