BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

KEM अस्पताल में ‘कोविशील्ड वैक्सीन’ का मानव परीक्षण शुरू

by bnnbharat.com
September 26, 2020
in समाचार
KEM अस्पताल में ‘कोविशील्ड वैक्सीन’ का मानव परीक्षण शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुंबई के केईएम अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू कर दिया गया. उन्होंने कहा कि मानक परीक्षण प्रक्रिया के हिस्से के रूप में एक अन्य व्यक्ति को प्लेसीबो मिलेगा.

केईएम मुंबई का पहला अस्पताल है, जहां सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित किए जा रहे टीके का मानव परीक्षण होगा. बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन को विकसित किया गया है और भारत में पुणे की सीरम इंस्टिट्यूट इसे तैयार कर रही है.

पीजीआई चंडीगढ़ में भी चल रहा वैक्सीन का ट्रायल

वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में इस वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बता दें कि देश में इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए 17 संस्थानों का चयन किया गया है. पीजीआई, चंडीगढ़ भी इसमें शामिल है.

डाटा सेफ्टी एंड मॉनिटरिंग बोर्ड नई दिल्ली से अप्रूवल मिलने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में बुधवार से तीसरे यानी अंतिम चरण के ह्यूमन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हुई है. ट्रायल के लिए बुधवार को पीजीआई में 10 वॉलंटियर्स को चुना गया. सभी की जरूरी जांच की गई और ट्रायल के लिए फिट पाया गया है.

मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल (KEMH) में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield vaccine) का मानव परीक्षण शुरू हो गया है. अस्पताल के डीन हेमंत देशमुख ने कहा कि शनिवार को तीन लोगों पर वैक्सीन का मानव परीक्षण किया जाएगा. वैक्सीन के मानव परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि हम अब तक 13 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं. इनमें से 10 लोगों की स्क्रीनिंग शुक्रवार को पूरी की.

पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ने ब्रिटिश स्वीडिश फार्मा कंपनी AstraZeneca के साथ कोविड-19 वैक्सीन कैंडिडेट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए समझौता किया है, जिसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने विकसित किया है. वैक्सीन के पहले शॉट को शनिवार को विकसित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर विजय राम की मुंबई में मौत

Next Post

लापरवाही: इलाज के लिए भटकता रहा युवक, मौत

Next Post
साइकिल पर दिल्ली से बिहार जा रहे मजदूर की मौत, 6 क्वारंटाइन

लापरवाही: इलाज के लिए भटकता रहा युवक, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d