नई दिल्ली: वेस्ट बंगाल से एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या करने का मामला समाने आया है. ये मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का बताया जा रहा है.
खबर है कि जिले में 16 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या करने के बाद बच्ची के शव को पास के एक घर के सेप्टिक टैंक में डाल दिया.
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से जुड़े तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हे शनिवार को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उन तीनों को आठ दिन तक पुलिस हिरासत में रखने को कहा है.
पुलिस ने बताया है कि ये बच्ची राजगंज के शयानशिकता की रहने वाली थी और पिछले 10 अगस्त से लापता बताई जा रही थी. इस बारे में उसके परिवार ने भी पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी.

