हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में चार वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है. रिश्ते के चचेरे भाई ने मासूम बच्ची को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची की चीख पुकार सुनकर घर के अंदर पंहुचे पड़ोसियों को मासूम बच्ची लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ी हुई मिली.
घटना के बाद परिजन मासूम बच्ची को थाने लेकर पंहुचे, जंहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा. इसके बाद आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
हाथरस जिले के थाना चंदपा कोतवाली क्षेत्र में हुई हैवानियत की घटना का मामला अभी थमा नहीं कि इस बीच जिले के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव में एक रिश्ते के चाचा ने 4 वर्षीय मासूम बच्ची को घर में अकेला देख उसके साथ हैवानियत की हदों को पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. मासूम बच्ची की चीख पुकार सुनकर घर के अंदर पंहुचे पड़ोसियों ने जैसे ही जमीन पर लहूलुहान हालात में बच्ची को पड़ा हुआ देखा तो सभी के होश उड़ गए.
जब परिजन खून से लथपथ बच्ची को थाने लेकर पंहुचे तो पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया. थाना सासनी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल करवाया गया है. परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

