BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मानवता हुई शर्मसार: परिजनों को अस्पताल से उपलब्ध नहीं कराया वाहन, रिक्शे पर ले गए शव

by bnnbharat.com
October 4, 2019
in समाचार
मानवता हुई शर्मसार: परिजनों को अस्पताल से उपलब्ध नहीं कराया वाहन, रिक्शे पर ले गए शव

Humanity is ashamed: vehicles not provided to the family from hospital, bodies taken on rickshaw

Share on FacebookShare on Twitter

महोबा: गांधीनगर में अपनी रिश्तेदारी में आए एक युवक की अचानक हालत बिगड़ गई. परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए. जहां उसकी मौत हो गई. परिजन शव घर ले जाने के लिए निशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराने की डॉक्टर व कर्मचारियों से मिन्नत करते रहे, लेकिन वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया. परिजन मजबूरन रिक्शे में शव लेकर घर गए. जनपद हमीरपुर के थाना राठ के ग्राम सिकंदरपुरा निवासी प्रमोद कुमार (50) पुत्र गंगाचरन गुप्ता गुरुवार को अपनी रिश्तेदारी में शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अपने दामाद प्रिंस गुप्ता के यहां आया था.

दोपहर के समय प्रमोद की अचानक हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गया. परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के दामाद प्रिंस गुप्ता व रोहित गुप्ता का आरोप है कि जिला अस्पताल से शव वाहन उपलब्ध कराया जाता है.

उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर व कर्मचारियों से वाहन उपलब्ध कराने की बात कही लेकिन किसी ने नहीं सुनी और अपने निजी साधन से शव ले जाने को कहा गया. जिससे मजबूरी वह रिक्शा से शव घर लाए. पीड़ितों ने मामले की शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से की है.

उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि जिले से बाहर शव वाहन नहीं भेजा जाता है. मृतक जनपद हमीरपुर का निवासी था. मामला संदिग्ध होने के चलते शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से कहा गया, लेकिन वह बिना पोस्टमार्टम के ही शव घर ले गए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संजय निरुपम के बदले अंदाज, कहा कांग्रेस को हमारी जरूरत नहीं…..

Next Post

नवरात्र के अवसर पर राज्यवासियों को तारामंडल का तोहफ़ा, रांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्रः सीएम

Next Post
नवरात्र के अवसर पर राज्यवासियों को तारामंडल का तोहफ़ा, रांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्रः सीएम

नवरात्र के अवसर पर राज्यवासियों को तारामंडल का तोहफ़ा, रांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्रः सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d