नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो निकला. इनका काफिला साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम पहुंचा. रोड शो के बाद मोदी और ट्रंप मोटेरा में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शिरकत की.
न्यूयॉर्क से संचालित होने वाले मीडिया संस्थान QUARTZ ने अपनी रिपोर्ट में अहमदाबाद में झुग्गियों के सामने बनाई गई दीवार को तरजीह दी है.
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप-मोदी के रोड शो के रास्ते में पड़ने वाली एक झुग्गी को छिपाने के लिए करीब 400 मीटर की दूरी तक चार फुट ऊंची दीवार बनाई गई है.” क्वॉर्ट्ज़ ने इसे इंसानियत को ढका जाना क़रार दिया है.
रिपोर्ट में लिखा है दीवार के पीछे सरणियावास में करीब 700 कच्चे घर हैं. यहां साफ-सफाई, शौचालय, पानी की पाइपलाइन और सीवर सिस्टम का अभाव है.
झुग्गी में रहने वाली एक महिला के हवाले से रिपोर्ट में लिखा है, ये बस अंग्रेजों की गुलामी है.

