कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे के अमर्यादित आचरण पर माफी मांगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव
रांची:- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने आज कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला. श्रीमती कुजूर ने कहा कि महिलाओं का अपमान कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने जिस प्रकार से महिला दिवस के दिन महिलाओं से ट्रेक्टर खिंचवाए वह अपने आप मे निंदनीय और अमर्यादित आचरण है.
कहा कि हद तो तब हो गई जब इस घटना का विरोध जताने केलिये भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सैकड़ों बहनो ने रांची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तो कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने हदें पार कर दी जो किसी भी दृष्टि से लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नही है. उन्होंने कहा कि आलोक दुबे ने जिसप्रकार मुँह को दबाकर चुप कराने की कोशिश की यह न सिर्फ लोकतंत्र की आवाज को दबाना है बल्कि एक महिला नेत्री का अपमान भी है.
उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया कि केवल हरियाणा ही नही बल्कि पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी महिलाओं को अपमानित करती है. यह कांग्रेस का चाल चरित्र है जिसका प्रकटीकरण अलग अलग रूपों में होता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपने प्रवक्ता के ऐसे कृत्य केलिये माफी मांगनी चाहिये. इसके पूर्व आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक हुई जिसमें मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे.बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता आलोक दुबे के व्यवहार की कड़ी निंदा की गई. यह भी तय हुआ कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई नही की तो आगे महिला मोर्चा की बहने आंदोलन करने को बाध्य होंगी.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,मोर्चा की प्रभारी आरती सिंह,महामंत्री डॉ सीमा सिंह,प्रदेश मंत्री रीता शर्मा,कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा,उपाध्यक्ष सरिता पांडेय,मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी,सोनी हेंब्रम, पिंकी खोया,अंजलि लकड़ा ,लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित थे.

