BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में करोड़ों की हेरोइन और अफीम बरामद, तस्कर फरार

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
बिहार में करोड़ों की हेरोइन और अफीम बरामद, तस्कर फरार
Share on FacebookShare on Twitter

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 660 ग्राम हेराइन और एक किलोग्राम अफीम जब्त की है. इस मामले में हालांकि किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीरिस गांव के एक घर से मादक पदार्थो की तस्करी की जा रही है. इसी आधार पर घर में छापेमारी कर 660 ग्राम हेरोइन और 1 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया है.

पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही

पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बरामद मादक पदार्थो की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की जांच की गई है, जो सही पाया गया है.

बता दें कि पिछले महीने ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने दोनों के पास से 5 किलो हेरोइन बरामद की है जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है. पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन और कुछ सिम कार्ड भी बरामद किए थे. पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि ये गैंग मणिपुर से आपरेट हो रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबूलाल दलबदल मामला: झारखंड विधानसभाध्यक्ष ने कहा- आगे कार्यवाही नहीं करेंगे

Next Post

किसान आंदोलन: कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं

Next Post
किसान आंदोलन: कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं

किसान आंदोलन: कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d