बिश्वजीत शर्मा,
साहेबगंज: आज दिनांक 6 नवंबर 2019 को बोरियो प्रखंड अंतर्गत हरिनचरा मैदान में सेकड़ों कार्यकर्ता जो लोकसभा चुनाव में जेएमएम में कार्यरत थे, लेकिन अब वो सभी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है.
बता दें कि रवि हांसदा की अध्यक्षता एवं सुर्या हांसदा की उपस्थिति में सभी को सुर्या हांसदा के करकमलों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया.
वहां शामिल होने वालों में लूकस मुर्मू, होपना सोरेन, साइकिल मरांडी, सामएल हांसदा, लोहासिंग टुडू, मरथा मुर्मू, सुनीता मुर्मू, मैरी मुर्मू आदि सेकड़ों कार्यकर्ता थे.

