रांची. अपने पोते सचिस्थ (रवि कुमार राय ,सिमा राय का पुत्र)के पहले जन्म दिन पर प्रेमनाथ राय ,उषा राय ने भाभा नगर में सैकड़ों गरीब परिवार के लोगो को पुरी, सब्जी , बुँदिया सहित लजीज व्यंजन खुद से परोसकर खिलाया.
इस अवसर पर उक्त दंपती ने कहा कि कोरोना के इस लॉक डाउन में इन गरीब परिवार के लोगों को खाना खिलाकर आत्मसंतुष्टि का अनुभव कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर गरीबो के खाना खिलाने का प्रचलन होना चाहिए ताकि उनके आशीर्वाद से अपने बच्चों में भी वही संस्कार आये और आने वाले समय मे वो भी ऐसे पुनीत कार्य को करने में प्रफुल्लित महसूस करे.
इस अवसर पर प्रवीण कुमार राय, संजय राय, अखय कुमार, शंकर साहू ,राकेश कुमार ने भी भोजन कराने में हाथ बटाया.

