27 दिसंबर को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के घर का होगा घेराव, ज्ञापन सौंपा जाएगा
रांचीः मंगलवार को झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वाधान में शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा सोनाहातु के समक्ष भूख-हड़ताल किया गया. 27 दिसंबर को आजसू सुप्रीमो सह विधायक सुदेश महतो के घर का घेराव कर किसान विरोधी कानून के खिलाफ राजग सरकार को दबाव देने का ज्ञापन सौंपा जाएगा.
भूख-हड़ताल में किसान विरोधी कानून वापस लो,धान 10रू12 रूप खरीदना नहीं चलेगा,20रू 70 पैसा सरकारी एवं निजी क्रय केंद्र में खरीदना होगा आदि नारे लग रहे थे. मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय किसान कौंसिल सदस्य सुफल महतो ने कहा कृषि कानून के खिलाफ 23 दिसंबर तक देशव्यापी भूख-हड़ताल जारी रहेगा.23 दिसम्बर को किसान नेता एवं किसान खाना नहीं खाएंगे,खाना नहीं बनेगा.दोपहर तक तो हर किसान खाना नहीं खाएंगे.साथ ही 23 दिसंबर से अनिश्चितकालीन संघर्ष हर गांव में शुरू होगा.27 दिसंबर को राजग विधायक एवं सांसद के धर का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा.
महतो ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव कृषि कानून होल्ड या स्थगित रखो , समाधान निकालो का मोदी सरकार अमल करने के बजाय भड़काऊ किसान विरोधी बयान देने में में लगी है.
जिला सचिव विश्व देव मुंडा ने कहा अनाज,आलू, प्याज,दाल को आवश्यक वस्तु से बाहर कर कारपोरेटों को असीमित भंडारण के लिए कानून लाया गया है. कांट्रेक्ट खेती किसानी को बर्बाद करेगा, जिला अध्यक्ष रामधन मछुवा ने कहा धान 10रू 12 रू ख़रीदा जिस रहा है सांसद, विधायक मुखदर्शक बने हुए हैं.
इसके अलावे घुरन मुंडा,दिनेश महतो,डोमन मुंडा,महादेव कोइरी,मनमोहन प्रमाणिक,मदन म तो ,मनिया महतो, फूलचंद लोहरा,जगदीश मुंडा, विश्वनाथ कुम्हार,रतन महतो, विशेश्वर महतो, कलेश्वर महतो,बसंत मुंडा, महाविर मुंडा,कमला कान्त मुंडा,दिनेश दास,विपतारण कुंडू,अजित कुंडू,तरूण दोहरा,कुंवर सिंह,राधा मोहन मुंडा,शिव मुंडा,जुनू कुम्हार,मांडू दास,छुटू लोहरा अनिल मुंडा, राजेंद्र मुंडा आदि ने संबोधित किया.

