ओमान के पास स्थित चक्रवाती तूफान ‘हिका’ 25 सितंबर तक हेमा के पास स्थित हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि ओमान के पास स्थित चक्रवाती तूफान ‘हिका’ 25 सितंबर को सुबह 5:30 बजे हेमा से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है.
तूफान के दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, अगले छह घंटों में इसके कमजोर होने की संभावना है.
चक्रवात ‘हिका’ अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया था और इसके मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना थी. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी थी.
विभाग ने गुजरात के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी थी क्योंकि वहां बुधवार सुबह तक मौसम बेहद खराब रहने की आशंका थी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में बताया कि भीषण चक्रवात हिका पिछले छह घंटे से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा था और यह उत्तर-पश्चिम तथा निकट के पश्चिम-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया था.

