BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया तूफान निसर्ग, कई इलाकों में तेज हवा-बारिश

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in समाचार
महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया तूफान निसर्ग, कई इलाकों में तेज हवा-बारिश

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया तूफान निसर्ग, कई इलाकों में तेज हवा-बारिश

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा गया है. निसर्ग तूफान मुंबई में अलीबाग के तट से टकराया है. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया है. मुंबई के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मुंबई और गुजरात के ज्यादातर इलाकों में रेड अलर्ट जारी है.

अलीबाग में चक्रवात निसर्ग का लैंडफॉल

तूफान निसर्ग अलीबाग के तट से टकराया है. अलीबाग में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक लैंडफॉल को पूरा होने में करीब 3 घंटे लगेंगे. तेज हवाओं और बारिश के साथ कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए हैं. तेज हवा और बारिश के बीच लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है. वहीं, तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है.

तूफान के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई है. महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात की गई हैं. मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. ऐसे में लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है.

महाराष्ट्र के रत्नागिरी इलाके में समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. चक्रवात निसर्ग का असर से उठ रही लहरें इतनी ऊंची हैं कि समंदर किनारे बंधे जहाज हिल रहे हैं. बता दें कि तूफान के टकराने से पहले मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड के आने की आशंका जताई. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार रात 9:48 बजे मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने कहा कि निसर्ग तूफान (Cyclone Nisarga) के दौरान 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाएं और समंदर में उठने वाली 6 फीट ऊंची लहरें मुंबई को फिर से पानी-पानी कर सकती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा पुन: बहाल करने की मांग

Next Post

नाबालिग के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप का प्रयास, पिस्तौल लहराकर भागे

Next Post
नाबालिग के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप का प्रयास, पिस्तौल लहराकर भागे

नाबालिग के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप का प्रयास, पिस्तौल लहराकर भागे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d