BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, तीन साल से रह रहे थे अलग

by bnnbharat.com
October 1, 2020
in समाचार
विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. ये मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप का है. यहां शिवनगर में एक महिला किराये के मकान में रहती थी. आरोप है कि बीती रात उसके पति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

6 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार मृतक महिला सुमन मूल रूप से बरेली की रहने वाली थी. सुमन का विवाह रामपुर जिले के रहने वाले तारीफ सिंह से 6 साल पहले हुआ था. विवाह के बाद पिछले 3 साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे. अलग रहने के बाद सुमन सिडकुल में एक कंपनी में काम करने लगी. वो शिव नगर में किराए के मकान में रहती थी. करीब एक हफ्ता पहले तारीफ और सुमन के बीच समझौता हो गया. दोनों एक साथ शिवनगर में रहने लगे, लेकिन आरोप है कि देर रात तारीफ ने सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी.

मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना

सुमन की हत्या की जानकारी जैसे ही उसके मकान मालिक को मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी मिलने के बाद परिजन भी सुमन के घर शिवनगर पहुंच गए. परिजनों ने बताया कि सुमन के गले पर चोट के निशान थे. इसीलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि तारीफ ने ही उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सुमन के पिता लाखन सिंह की तहरीर पर आरोपी तारीफ सिंह के खिलाफ 302 आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ा खुलासा: रिया के घर से मिली चरस, हो सकती है 10 साल की जेल

Next Post

हाथरस गैंगरेप मामला: पीड़िता की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दबाया गया था गला

Next Post
खौफनाक वारदात: युवती ने लगाया दो सिपाहियों पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप

हाथरस गैंगरेप मामला: पीड़िता की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दबाया गया था गला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d