BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पति-पत्नी की हत्या, बेटों ने भागकर बचाई जान

by bnnbharat.com
November 16, 2020
in समाचार
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: गुमला  सदर थाना क्षेत्र सत्पाराघट्ठा में रविवार की देर रात घर में घुसकर अपराधियों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी. बीच-बचाव में आए उनके दो बेटों पर भी हमला कर दिया. इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए और किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. अपराधियों ने पति के सिर को तलवार से वार कर धड़ से अलग कर दिया. इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले आई और पूछताछ में जुटी हुई है.

मृतकों की पहचान शनि गोप (65) और उसकी पत्नी फूलो देवी (55) के रूप में की गई. इनके दो बेटे संतोष गोप (22) और सिकंदर गोप (25) बदमाशों के हमले में जख्मी हो गए हैं. संतोष गोप ने बताया कि देवपाल गोप, पंकज बाड़ा, संतोष बाड़ा, संजय लोहरा उर्फ गुरु लोहरा व पत्नी झालो देवी ने इस घटना को अंजाम दिया है. संजय लोहरा पहले च्स्थ्प् से जुड़ा था और गांव में हथियार लेकर घूमता था.

संतोष गोप के अनुसार, संजय लोहरा उनके खेतों को हड़पना चाहता था. इसे लेकर उनका संजय से हमेशा विवाद हुआ करता था. एक सप्ताह पूर्व भी जमीन को लेकर संजय के साथ झगड़ा हुआ था. रविवार की रात दोनों बेटे अपने मां-पिता के साथ घर में थे. इसी बीच पांचों आरोपी लाठी-डंडा और तलवार लेकर उनके घर में घुस गए और चारों पर हमला कर दिया.

संतोष गोप ने बताया कि दोनों भाइयों ने माता-पिता को अपराधियों के चंगुल से बचाने का बहुत प्रयास किया पर उन्होंने दोनों की हत्या कर दी. बीच-बचाव में दोनों भाइयों को काफी मारा. इसके बाद संतोष और सिकंदर ने भागकर अपनी जान बचाई और रात में पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JMM नेत्री ने सीएम को पुस्तक सौंप कर पर्व की शुभकामनाएं दी

Next Post

भाजपा नेताओं का विरोध राजनीति से प्रेरित: कांग्रेस

Next Post
केंद्र सरकार निजी स्कूलों को सहायता उपलब्ध कराये: आलोक दूबे

भाजपा नेताओं का विरोध राजनीति से प्रेरित: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d