BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध संबंध के शक में पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार, हालत गंभीर

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in Uncategorized
अवैध संबंध के शक में पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार, हालत गंभीर

अवैध संबंध के शक में पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार, हालत गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो (बेरमो): गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार नीचे क्वार्टर में रहने वाले सीसीएल कर्मी दामोदर रजवार की बड़ी पुत्री शोभा देवी( 35 वर्ष) को उसके पति विजय कुमार ने कुल्हाड़ी से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घटना के वक्त शोभा देवी अपनी माता महेंद्री देवी के साथ बोकारो कोलियरी अस्पताल के पीछे जंगल में लकड़ी लाने गई हुई थी. महेंद्री देवी ने बताया कि दामाद गुस्से में खोजते हुए जंगल पहुंच गया, उसके बाद मेरी बेटी के साथ गाली गलौज करते हुए रस्सी से गले को दबाने लगा, जब मेरे साथ गई अन्य दो महिलाएं तथा मैंने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो वह ओढ़नी से मेरा गला दबाने लगा. फिर हम सभी चिल्लाने लगे जिसके बाद उसने समीप में रखे कुल्हाड़ी को उठा लिया और शोभा पर प्रहार करने लगा.

वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी. फिर एक महिला भागकर जंगल से बाहर आयी और लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद लोग वहां पहुंचे.

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर थाना प्रभारी पंकज कच्छप, एएसआई संजय कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे और पति विजय को हिरासत में ले लिया. साथ ही घायल शोभा देवी को तत्काल बोकारो कोलियरी अस्पताल ले गए.जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ढोरी केंद्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डॉक्टर ए डॉन, डॉ बी सतीश तथा डॉ इरफान ने उसका इलाज किया. उसके सिर के पिछले हिस्से, गर्दन के अलावा चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. चिकित्सकों के अनुसार गर्दन व चेहरे की हड्डी में फैक्चर होने की आशंका है. चोट काफी गहरी है इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे बीजीएच भेजा जा रहा है.

पति विजय ने लगाया पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप

विजय कुमार कसमार प्रखंड के बहादुरपुर का रहने वाला है. उसने बताया कि उसका भाई हारू रजवार गांव का मुखिया है. विगत 10 वर्षों से वह ससुराल के समीप ही क्वार्टर लेकर पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता है. वह प्राइवेट डंपर चलाने का काम करता है. जिस कारण घर से दूर रहता है. पत्नी मोबाइल में अक्सर किसी से बात करती रहती है.

एक माह पूर्व भी शोभा झारखंड पुलिस में नौकरी होने की बात कह कर टाटा चली गई, कुछ दिन बाद जब विजय टाटा पहुंचा तो देखा कि वह एक युवक के साथ घूम रही थी. फिर वह उसे लेकर वापस आ गया परंतु उसने मोबाइल से बात करना नहीं छोड़ा. मोबाइल में मैंने उसकी आवाज भी रिकॉर्ड कर रखी है.

बता दें कि जब विजय ड्यूटी से घर वापस आया तो शोभा को घर में नहीं पाया. मोबाइल में उसकी रिकॉर्ड की हुई बातों को सुना, जिसके बाद वह आवेश में आ गया और खोजते हुए जंगल पहुंच गया.

इधर शोभा की मां महेंद्री देवी का कहना है कि दामाद मेरी पुत्री के साथ हमेशा मारपीट करता रहता था और बेवजह आरोप भी लगाता रहता था. आज भी वह जंगल पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे घायल कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला मतदाताओं ने रंगोली बनाकर मतदान महादान का दिया सन्देश

Next Post

विधानसभा चुनाव: 13 सीटों पर आज थम जाएगा भोंपू का शोर, कभी साथ-साथ रहे आज हैं आमने-सामने

Next Post
विधानसभा चुनाव: 13 सीटों पर आज थम जाएगा भोंपू का शोर, कभी साथ-साथ रहे आज हैं आमने-सामने

विधानसभा चुनाव: 13 सीटों पर आज थम जाएगा भोंपू का शोर, कभी साथ-साथ रहे आज हैं आमने-सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d