BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हत्या का खुलासा होने पर पति ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने भी लगाई फांसी

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
हत्या का खुलासा होने पर पति ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने भी लगाई फांसी

हत्या का खुलासा होने पर पति ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने भी लगाई फांसी

Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरुः एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा होने पर हत्यारे पति ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं प्रेमिका ने भी घर में फांसी लगा ली. ये वाकया  एक 32 वर्षीय गृहणी की आत्महत्या मामले का है.

पुलिस को पता चला कि उसके प्रेमी (पेशे से डेंटिस्ट) ने 17 फरवरी को चिक्कमंगलुरु जिले स्थित कडुर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

इसके बाद शख्स ने अपनी पत्नी के गहने अपनी प्रेमिका को भेज दिए थे. पत्नी कविता की हत्या के मामले पुलिस डॉ. रेवंत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी.

इससे पहले कि पुलिस उसे गिरफ्तार करती डॉ. रेवंत ने शनिवार दोपहर चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.

डॉ. रेवंत ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले अपनी प्रेमिका हर्षिता को इस बात की जानकारी दी थी. पुलिस को इस बात का भी शक था कि हर्षिता हत्या और आत्महत्या की योजना के बारे में जानती थी.

शनिवार रात काफी देर तक डॉ. रेवंत से बातचीत के बाद हर्षिता ने खुद भी राजाराजेश्वरी नगर स्थित अपने आवास में फांसी लगा ली.

मंगलवार को आर आर नगर पुलिस ने हर्षिता के घर से सोने के आभूषण भी बरामद किए. हर्षिता तुमाकुरु की रहने वाली थीं.

उनकी शादी सुदर्शन से हुई थी, जो कि केएसआरटीसी बस में ड्राइवर के साथ-साथ कंडक्टर का काम भी करते थे.

एक इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने कहा, ’17 फरवरी को शाम तकरीबन 4 बजकर 30 मिनट पर डॉ. रेवंत ने अपनी पत्नी को इंजेक्शन दिया, फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.

उसने अपनी पत्नी के सारे जेवरात निकाले, यहां तक कि कविता ने जो जूलरी पहनी हुई थी उसे भी उतार लिया और उन्हें पैक कर दिया.

डॉ. रेवंत ने इन जेवरों को हर्षिता को भेज दिया, जिसने अगले दिन पार्सल रिसीव किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस तीन BJP नेताओं के खिलाफ करे FIR दर्ज: HC

Next Post

साजिश के तहत हालात बिगाड़े गए, भाजपा नेताओं ने दिए भड़काऊ भाषण : सोनिया गांधी

Next Post
साजिश के तहत हालात बिगाड़े गए, भाजपा नेताओं ने दिए भड़काऊ भाषण : सोनिया गांधी

साजिश के तहत हालात बिगाड़े गए, भाजपा नेताओं ने दिए भड़काऊ भाषण : सोनिया गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d