BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमी संग भागी महिला, ढूंढ कर पति ने किया ये काम…

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
दो युवक-युवती सकुशल बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घर से भागी महिला को उसके पति ने कालिख पोतकर गांव में घुमाया. इससे पूर्व उसने महिला का सिर भी मुंडवा दिया. घटना रविवार रात की है.

इस बाबत पीड़‍ित महिला ने सोमवार को चैनपुर थाना में अपने पति, ननद समेत 8-10 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार, शादीशुदा उक्त महिला करीब एक माह पूर्व घर छोड़ कर खरोह गांव के अपने प्रेमी शहादत अंसारी के साथ फरार हो गई थी.

कुछ दिनों तक बाहर रहने के बाद वह चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव में डेरा लेकर रह रही थी. इधर पहले से ही ढूंढ रहे उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद महिला के पति समेत अन्य लोग रविवार की शाम उसे पकड़कर गांव ले आए.

बताया जाता है कि रात में महिला के साथ मारपीट की गई. उसका बाल मुंडवा कर व चेहरे पर कालिख पोत कर गांव में घुमाया गया. उसके बाद महिला को उसके प्रेमी खरोह गांव निवासी शहादत अंसारी के घर भेज दिया गया.

इधर, सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस दोनों को थाना ले आई. चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर उसके पति दिलीप उरांव व ननद प्रियंका देवी समेत आठ-दस अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

मामले की छानबीन की जा रही है. महिला शादीशुदा है और उसका 5 वर्ष का एक पुत्र भी है. बताया जाता है कि उक्त महिला पूर्व में भी अपने घर से भागी थी व कुछ दिन बाद वापस आ गई थी. इधर उसका प्रेमी शहादत अंसारी भी शादीशुदा है. वह दो बेटे का बाप है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ओरैकल के खिलाफ फैसला

Next Post

भाजपा के गुंडों ने ईंटों से किया हमला: सुजाता मंडल

Next Post
भाजपा के गुंडों ने ईंटों से किया हमला: सुजाता मंडल

भाजपा के गुंडों ने ईंटों से किया हमला: सुजाता मंडल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d