शशिभूषण दूबे कंचनीय
मिर्जापुर : दहेज के लिए बहू की हत्या करने के आरोपी पति, ससुर व जेठ को थाना लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. राधिका प्रसाद पुत्र पंच नरायण उर्फ पंचू राम निवासी बसकोप थाना लालगंज मीरजापुर द्वारा थाना लालगंज पर आकर तहरीर दी गयी कि दिनांक 16.07.2020 को उनकी बहन कंचन देवी उम्र-24 वर्ष को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसके पति विजय बहादुर, ससुर रामकुमार,जेठ लालबहादुर व सास रम्पा देवी निवासीगण बामी थाना लालगंज मीरजापुर द्वारा ससुराल में गला दबाकर हत्या कर जलाया गया.
इस संबंध में थाना लालगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था. उक्त अभियोग के वाछिंत अभियुक्तों की गिऱफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अंदर उनि अच्छेलाल भारती थाना लालगंज मयहमराह का0 मनोज कुमार गौतम, का0 अशोक यादव द्वारा अभियुक्त मृतका के ससुर रामकुमार पुत्र महगु व पति विजय बहादुर पुत्र रामकुमार तथा जेठ लालबहादुर पुत्र रामकुमार निवासीगण बामी थाना लालगंज मीरजापुर को पटेल नगर चौराहा लहंगपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

