BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दहेज और घरेलू हिंसा मामला: पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक, FIR दर्ज

by bnnbharat.com
March 2, 2020
in समाचार
दहेज और घरेलू हिंसा मामला: पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक, FIR दर्ज

दहेज और घरेलू हिंसा मामला: पति ने दिया पत्नि को तीन तलाक, FIR दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: निकाह के पांच साल बाद पति ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया. महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है. महिला का आरोप है निकाह के पांच साल बाद भी दहेज के लिए शौहर समेत ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे, इस बीच चचेरे देवर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया. शौहर से शिकायत की तो उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया. डीआइजी पुलिस से शिकायत पर रविवार रात पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है.

मनोज कुमार ने बताया कि शहर के किला निवासी महिला ने बताया कि उनका निकाह नौ मई 2014 को स्वालेनगर निवासी युवक तस्लीम से हुआ था. निकाह के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग अक्सर प्रताड़ित करते रहे थे. आरोप है कि अक्सर छेड़खानी करने वाले चचेरे देवर अल्ताफ ने कुछ दिन पूर्व दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध किया तो गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी.

6 फरवरी को उसने शौहर से देवर की शिकायत की तो उन्होंने उसे जमकर पीटा. बच्चे समेत घर से निकाल दिया. अगले दिन 7 फरवरी को शौहर ने फोन करके तीन तलाक कह दिया. पीड़िता ने डीआइजी राजेश पांडेय के सामने रविवार शाम पेश होकर शिकायत की तो उनके आदेश पर किला थाने में शौहर तस्लीम , देवर अल्ताफ, सास रेशमा और ननद हबीबन खातून पर दहेज और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए कौन है पवन जल्लाद जो देगा निर्भया के दोषियों को फांसी

Next Post

नहीं रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह कुलार, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

Next Post
नहीं रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह कुलार, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

नहीं रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह कुलार, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d