BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध संबंध में पति ने की पत्नी की हत्या

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
ठगी करने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने पकड़ा
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश: झालावाड़ जिले के असनावर पुलिस थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल की हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हत्या कर दी गई. हत्या के पीछे कारण कांस्टेबल के पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध बताया जा रहा है. महिला कांस्टेबल के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को बरामद कर उसके पति और एक कार चालक को हिरासत में लिया है.

पुलिस के अनुसार जिले के बकानी इलाके के सलावद गांव निवासी महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा पिछले दिनों अवकाश लेकर पति के साथ हिमाचल प्रदेश गई थी. उसके बाद रेखा की किन्नौर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी मिली. वारदात के बाद मृतका के पति विनीत ने पुलिस को सूचना दी कि रेखा सेल्फी ले रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे गिर गई. रात हो जाने से रेखा को तलाशा नहीं जा सका. रविवार को सुबह रेखा का क्षत विक्षत शव मिला.


मृतका के भाई ने जताई थी हत्या की आशंका

दूसरी तरफ इस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुये रेखा के भाई लालचंद शर्मा ने उसकी हत्या की आशंका जताई. उसने रेखा के उसके पति और उसके साथी कार चालक के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दी. इस पर हिमाचल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रेखा के पति और उसके साथी को हिरासत में ले लिया. बाद में दोनों से कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध को स्वीकार कर लिया.


हादसा दिखाने के लिये दिया पहाड़ी से धक्का

जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रेखा ने वर्ष 2012 में हरियाणा सिरसा निवासी विनीत शर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि विनीत के किसी अन्य महिला के साथ भी अवैध संबंध थे. इसी मामले में उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए इस तरह साजिश रची. उसने हादसा दिखाने के लिए रेखा को पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मामूली विवाद में छात्र की हत्या

Next Post

अनुकंपा नहीं खत्म कर सकती पुनर्विवाह का मौलिक अधिकार: हाईकोर्ट

Next Post
त्रिपुरा में लॉकडाउन के दौरान पहली शादी, कोरोना मुक्त है यह राज्य

अनुकंपा नहीं खत्म कर सकती पुनर्विवाह का मौलिक अधिकार: हाईकोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d