BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्नी को जीजा के साथ सोता देख पति ने मारा थप्पड़, विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

by bnnbharat.com
April 19, 2021
in समाचार
राजधानी में अस्सिटेंट इंजीनियर और एक छात्रा ने की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत रामगढ़ पंचायत के धुलवा गांव में गुड्डू यादव (20) ने अपने ही घर में रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

गुड्‌डू के भाई ने गुड्‌डू के साढू, उसके पिता, चार साले और ससुर पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगा थाना में आवेदन दिया है.

भाई के अनुसार, युवक ने अपनी पत्नी को घर आए उसके जीजा के साथ सोए देखा तो आक्रोशित हो गया. इसके बाद उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया. इस पर पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ.

पत्नी के जीजा ने गुड्‌डू के ससुर और साले को इसकी जानकारी दे दी, जिन्होंने घर में आकर गुड्डू की पिटाई कर दी. इसी के बाद गुड्‌डू ने सुसाइड कर लिया.

गुड्‌डू की दो साल पहले शादी हुई थी. बड़े भाई सुभाष यादव ने बताया कि साढू अर्जुन यादव शादी का कार्ड देने के लिए गुड्‌डू के घर शनिवार शाम को आया था. रात भर वो गुड्‌डू के घर पर रुक गया. गुड्‌डू जब सुबह नींद से उठा तो उसने अपनी पत्नी को साढू के साथ सोया देखा. इसी के बाद विवाद शुरू हो गया. अर्जुन ने अपने ससुराल में फोन कर गुड्डू और अनीता के बीच हो रही लड़ाई के बारे में जानकारी दे दी. रविवार सुबह 5 बजे के लगभग ससुर, साला और साढू के पिता घर पहुंचे और गुड्डू की पिटाई कर दी. इसके बाद पत्नी को अपने साथ गांव लेकर चले गए.

इधर, गुड्डू यादव ने दोपहर में अपने घर में फांसी लगा कर सुसाइड कर ली. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया.

रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि आवेदन में साढू अर्जुन यादव, साला शिव यादव, सीनियर यादव, बबलू यादव, ससुर मेघू यादव, चचेरा साला तेल्हा यादव, साढू के पिता बुटू यादव के खिलाफ गुड्‌डू की पिटाई करने की शिकायत की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

असीम रियाज बन गए रैपर

Next Post

डीसी समेत सभी कर्मियों की गई कोरोना जांच

Next Post
डीसी समेत सभी कर्मियों की गई कोरोना जांच

डीसी समेत सभी कर्मियों की गई कोरोना जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d