रांची:- आपसी विवाद में पति ने कि पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना जिले ओरमांझी थाना क्षेत्र के लुपुंगा गांव में हुई है. जहां काशीनाथ मुंडा ने अपनी पत्नी मीना देवी की गला रेत कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

