BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्नी से परेशान पति ने किया बवाल, काटा रेलवे ट्रैक

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
पत्नी से परेशान पति ने किया बवाल, काटा रेलवे ट्रैक

पत्नी से परेशान पति ने किया बवाल, काटा रेलवे ट्रैक

Share on FacebookShare on Twitter

मऊः शादी कर के फंस गया यार अच्छा खासा था कुंआरा, ये बोल भले ही फिल्मी गीत के हैं पर यूपी में एक शख्स को लव मैरेज करना वाकई बहुत महंगा पड़ा. यहां लव मैरेज से परेशान एक सिरफिरे शख्स ने दो इंच तक रेलवे ट्रैक काट दिया.

मामला मऊ के रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर का है. इससे काफी देर तक रेल यातायात प्रभावित रहा. इस दौरान युवक ने उसी स्थान पर एक पत्र छोड़ दिया जिसमें उसने अपनी मांगों के बारे में विस्तार से लिखा है.

जानकारी के अनुसार, हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित खंबा नंबर 34/30 डगरा नंबर 21 के पास किसी सिरफिरे ने रेलवे ट्रैक को दो इंच काट दिया. शख्स ने एक लेटर भी छोड़ा हुआ था जिसमें 50 करोड़ रुपये के साथ प्रेम-विवाह कर लाई गई पत्नी को वापस ले जाने की मांग की.

पत्र में सिरफिरे ने लिखा है कि यदि उसकी मांगें दो दिन के अंदर पूरी नहीं की गई तो वो इससे भी बड़ी तबाही मचा देगा. दो इंच रेल ट्रैक कटने की वजह से रेल संचालन पुरी तरह से प्रभावित हो गया.

इस दौरान किसी शख्स ने वहां पड़े लेटर को देखा और तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर रतनपुरा को दी. उस समय बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेन ट्रैक से गुजरने वाली थी.

इस दौरान आनन-फानन में पैसेंजर ट्रेन को घटनास्थल से 50 मीटर पहले रोका गया. सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी के साथ जीआरपी रसड़ा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच चुके थे.

वहीं वाराणसी से रेलवे सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य रेल अफसर मऊ रवाना हो गए हैं. इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी.

अधिकारियों ने धमकी भरे पत्र को कब्जे में ले लिया. पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अगुआई में पुलिस टीम भी मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी सिरफिरे शख्स ने रेलवे ट्रैक को काट दिया है. उसने प्रेम विवाह से परेशान होकर अपनी पत्नी को मायके भेजने के बारे में एक लेटर में जिक्र किया और तबाही मचाने की धमकी दी. इस पूरे मामले की जांच पुलिस टीम द्वारा तेजी से की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

थ्रेसर में फंसा किसान, मौत

Next Post

कांग्रेस के 4 नेताओं ने CAA और NRC पर पार्टी के रुख के विरोध में पार्टी से दिया इस्तीफा

Next Post
कांग्रेस के 4 नेताओं ने CAA और NRC पर पार्टी के रुख के विरोध में पार्टी से दिया इस्तीफा

कांग्रेस के 4 नेताओं ने CAA और NRC पर पार्टी के रुख के विरोध में पार्टी से दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d