BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पति की दो दिन तक बिस्तर में पड़ी रही लाश, पत्नी को भनक तक नहीं लगी

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
ASI की पत्नी की संदिग्ध मौत, घर के रसोई में मिली लाश
Share on FacebookShare on Twitter

MP: मध्य प्रदेश के महू के कमला नगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की लाश दो दिन तक घर के बिस्तर में पड़ी रही, लेकिन उसकी पत्नी को इस बात की भनक तक नहीं लगी. पत्नी घर का काम करती रही लेकिन उसने पति का हाल-चाल लेने के लिए कमरे का दरवाजा तक नहीं खोला. वहीं, इस मामले में पुलिस ने दावा किया है कि पत्नी विक्षिप्त है. 

किशनगंज थाना पुलिस के अनुसार, घटना वेटरनरी कॉलेज के पीछे स्थित कमला नगर का है, जहां अमरिक सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता है. घटना के बारे में तब पता चला जब महिला की जेठानी घर में शादी का कार्ड देने आई थी. दरवाजा खटखटाया तो काफी देर बाद अमरिक सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने दरवाजा खोला. दरवाजा खुलते तेज बदबू आई तो रणजीत कौर घबरा गई. घर में जाने पर पता चला कि उसका देवर मृत अवस्था में घर में पड़ा है तो उसने आसपास वालों को बताया.

पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. वहीं, पुलिस का दावा है कि महिला विक्षिप्त है और कुछ बता नहीं पा रही है. पड़ोसियों के मुताबिक, अमरिक पेशे से ड्राईवर है, उसे गुरुवार की शाम 4 बजे घर के पास देखा गया था, उसके बाद किसी ने उसे नहीं देखा.

एसआई आरएस तिवारी ने बताया अमरिक सिंह डायबिटिक और हार्ट पेशेंट भी था. उसके लीवर का भी इलाज चल रहा था. हार्ट अटैक से मौत की आशंका है लेकिन पूरी जानकारी पीएम के बाद ही पता चलेगी. अमरिक सिंह का 13 साल का बेटा जसपाल है. वह यहां की नव क्लासिक कॉलोनी के किसी रिश्तेदार के यहां शादी में चार दिन पहले गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रैक्टर रैली: 400 से अधिक युवा और बुजुर्ग किसान लापता

Next Post

राकेश टिकैत का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार, कहा- तिरंगे का अपमान जिसने किया उसे पकड़ो

Next Post
राकेश टिकैत का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार, कहा- तिरंगे का अपमान जिसने किया उसे पकड़ो

राकेश टिकैत का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार, कहा- तिरंगे का अपमान जिसने किया उसे पकड़ो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d