हैदराबाद: हैदराबाद निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने कई दिग्गज नेताओं को उतारे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई नेता हैदराबाद का दौरा कर चुके हैं. अब अमित शाह हैदराबाद पहुंचे हैं. सिकंदराबाद में रोड शो से पहले उन्होंने भाग्यलक्ष्मी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. मंदिर में पूजा के बाद उनका रोड शो हो रहा है.
हैदराबाद निकाय के 150 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 1 दिसंबर को मतदान होंगे, जबकि मतगणना 4 दिसंबर को होगी. फिलहाल, अमित शाह ने हैदराबाद में आज मीडिया को भी संबोधित करेंगे. हैदराबाद में नामपल्ली स्थित बीजेपी के राज्य कार्यालय में 3 बजे वह डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

