BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैदराबाद के युवक की अमेरिका में हत्या, पत्नी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
हैदराबाद के युवक की अमेरिका में हत्या, पत्नी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद: अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले 37 वर्षीय एक मुस्लिम शख्स की हत्या का मामला सामने आया है. यह शख्स हैदराबाद का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि उसकी छुरा घोंप कर हत्या की गई है. उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला. उसकी पत्नी ने भारत सरकार से अमेरिका जाने के लिए मदद की गुहार लगाई है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके.

जॉर्जिया में ग्रॉसरी स्टोर चलाता था

मृतक की पहचान मोहम्मद आरिफ मोहिउद्दीन के नाम से की गई है. वह पिछले 10 साल से जार्जिया में एक ग्रॉसरी स्टोर चला रहा था. मोहिउद्दीन की पत्नी मेहनाज फातिमा ने कहा, ‘मैं सरकार से अपील करती हूं कि सरकार मेरे और मेरे पिता जी के लिए इमरजेंसी वीजा पर अमेरिका की यात्रा का प्रबंध कराए ताकि हम आरिफ का अंतिम संस्कार कर सकें.’
ग्रॉसरी स्टोर के सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक कर्मचारी समेत कई हमलावर स्टोर में देखे जा सकते हैं. फातिमा ने बताया, ‘रविवार को करीब नौ बजे, मैंने आरिफ को फोन किया था और उसने जवाब दिया था कि वो आधे घंटे में दोबारा फोन करेगा लेकिन मेरे पास कोई कॉल नहीं आया. इसके बाद पति की बहन के जरिए, मुझे पता चला कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मेरे पति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.’

अभी आरिफ का शव जॉर्जिया के अस्पताल में है. वहां परिवार का कोई और सदस्य मौजूद नहीं है. तेलंगाना आधारित पार्टी मजलिस बचाओ तहरीक के प्रवक्ता उल्लाह खान ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका में भारतीय राजदूत को पत्र लिखकर मृतक के परिजनों को अमेरिका जाने के लिए मदद का आग्रह किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उप्र उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक पड़े औसत 7.87 प्रतिशत वोट

Next Post

पसंद की सरकार चुनने के लिए जरूर दें वोट: राहुल गांधी

Next Post
कोरोना वायरस पर ध्यान नहीं दिया गया तो देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी: राहुल गांधी

पसंद की सरकार चुनने के लिए जरूर दें वोट: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d