BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

HZB आरोग्यम हॉस्पिटल को स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया

by bnnbharat.com
November 30, 2019
in Uncategorized
HZB आरोग्यम हॉस्पिटल को स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया

HZB आरोग्यम हॉस्पिटल को स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: प्रख्यात निजी अस्पताल एचजेडबी आरोग्यम हॉस्पिटल को शुक्रवार की शाम को सीईओ एसोसिएशन द्वारा नई दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब आफ इंडिया सभागार में आयोजित स्कॉच अवार्ड समारोह- 2019 में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आरोग्य योजना/ आयुष्मान भारत योजना के तहत उत्कृष्ट सेवा देने और समारोह में उत्कृष्ट विचार देने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया.

हॉस्पिटल की ओर से निर्देशक सह शहर के युवा उद्यमी हर्ष अजमेरा ने यह अवार्ड ग्रहण किया. उन्हें यह अवार्ड स्कॉच के चेयरमैन समीर कोच्चर, भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अमरजीत सिन्हा, नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार पाल सहित अन्य गणमान्य लोगों के हाथों प्राप्त हुआ. ज्ञात हो कि यह अवार्ड समारोह डिजिटल, वित्तीय और सामाजिक परिवेश के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रयासों को शामिल करता है. यह शासन, समावेशी विकास, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों में उत्कृष्टता, प्रबंधन, कारपोरेट नेतृत्व, कारपोरेट प्रशासन, नागरिक सेवा वितरण, क्षमता निर्माण, सशक्तिकरण और अन्य ऐसे नरम मुद्दों को शामिल करता है जो आमतौर पर ग्लैमर और उद्योग प्रायोजित के ग्लिट्ज में खो जाते हैं.

ये व्यापार पुरस्कार आधारित नामांकन पर आधारित प्रतिस्पर्धा पुरस्कार है. वर्ष 2003 में स्थापित स्कॉच अवार्ड एक स्वतंत्र संगठन द्वारा प्रदत्त देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं. स्कॉच पुरस्कार अपने नजरिए, चयन प्रक्रिया और एक सघन मापदंड को लेकर एक विशिष्ट स्थान रखता है. इसके लिए जहां प्रतिभागी के कार्यों की पूरी लेखा- जोखा, उनके अंतर्मन के विचार और इस पर देश के लोगों का मंतव्य वोटिंग के माध्यम से लेने के पश्चात ही निर्णय लिया जाता है.

इधर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित होने के बाद आरोग्यम हॉस्पिटल के निर्देशक सह युवा उद्यमी हर्ष अजमेरा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मुझे तब अपार गर्व की अनुभूति हुई जब राष्ट्रीय पटल पर मेरे मातृभूमि हजारीबाग का नाम गुंजा. राष्ट्रीय स्तर पर 1500 प्रतिभागियों के बीच हजारीबाग का नाम शुमार होना और हमारे आरोग्यम हॉस्पिटल की उत्कृष्टता की चर्चा होना मुझे नई उर्जा से परिपूर्ण करता है. उन्होंने कहा कि कुछ पुरस्कार सराहना के लिए नहीं वास्तविक होते हैं. ऐसे  वास्तविक स्कॉच अवार्ड पाकर हमें सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्यों को करने का मनोबल ओर ऊंचा हुआ. उन्होंने गर्व और खुशी के इस सम्मान प्राप्ति के मौके पर आरोग्यम हॉस्पिटल से जुड़े सभी चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों और प्रबंधन से जुड़े लोगों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में ओर बेहतर कार्य करने को प्रेरित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गैंगस्टर को पकड़ने के लिए बिछाया जाल, महिला पुलिसकर्मी ने पहले तय की शादी फिर किया गिरफ्तार

Next Post

प्याज बेचने के लिए हेलमेट पहनकर आए कर्मचारी

Next Post
प्याज बेचने के लिए हेलमेट पहनकर आए कर्मचारी

प्याज बेचने के लिए हेलमेट पहनकर आए कर्मचारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d