BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुझे शर्म है कि मैं 21 साल तक तृणमूल कांग्रेस में रहा: सुवेंदु अधिकारी

by bnnbharat.com
December 27, 2020
in समाचार
मुझे शर्म है कि मैं 21 साल तक तृणमूल कांग्रेस में रहा: सुवेंदु अधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: एक समय पर ममता बनर्जी के विश्वस्त नेताओं में शामिल सुवेंदु अधिकारी, जो ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. राजधानी कोलकाता में आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कि उन्हें शर्म है कि वह इतने लंबे वक्त तक यानि 21 तक टीएमसी में रहे. इस दौरान अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज पार्टी में अब कोई अनुशासन नहीं है. यह अब राजनीतिक पार्टी ना होकर एक कंपनी में तब्दील हो गई. मुझे शर्म है कि मैं इस पार्टी में करीब 21 साल तक रहा.’

बीजेपी की तारीफ

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के संयोजन से बंगाल को आर्थिक विकास की ओर ले जाया सकता है और बेरोजगारी तथा विकास की समस्याओं को दूर किया जा सकता है. बीजेपी की कार्यशैली और नेताओं की तारीफ करते हुए सुवेंदु ने कहा, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और देश सेवा के लिए समर्पित है.

सोनार बांग्ला है लक्ष्य

अधिकारी ने कहा, ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आत्म बलिदान के कारण, हम पश्चिम बंगाल में रह सकते हैं.’अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ जुड़ने पर गर्व है. खुद को राष्ट्रवादी, बहुलतावादी, अनुशासित और देशभक्त पार्टी का सदस्य बताते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाना और ‘सोनार बांग्ला’ बनाना होगा.

ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘ केवल भाजपा बंगाल में ‘फॉर द पीपल, बाय द पीपल, ऑफ द पीपल’ संस्कृति स्थापित कर सकती है. अगर हम वास्तव में आर्थिक सुधार चाहते हैं और बंगाल में रोजगार के अवसर पैदा करना चाहते हैं, तो हमें भाजपा की ओर बढ़ना चाहिए, जो केंद्र में शासन कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरक्षाबलों ने धर दबोचे 5 खूंखार उग्रवादी

Next Post

दीवार टूटने से एक की मौत, पांच लोग घायल

Next Post
दीवार टूटने से एक की मौत, पांच लोग घायल

दीवार टूटने से एक की मौत, पांच लोग घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d