धनबाद: विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में अवधेश यादव ने दौरा किया. साथ ही कई क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अवधेश यादव ने कहा कि जिस तरह से आजसू के एक-एक कार्यकर्ता का साथ मुझे मिल रहा है, मुझे प्रतीत होता है कि मैं चुनाव अभी ही जीत चुका हूं और बस औपचारिकता पूरी होनी बाकी है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता का प्यार मुझे मिल रहा है, ऐसा विश्वास हो रहा है कि जनता सेवा करने का मौका देगी. और आज मैं आम जनता से वादा करता हूं कि आगामी 5 सालों में लोक कल्याण और समाजहित का काम करूंगा. जनता खुद ही अन्य पार्टियों को झरिया से उखाड़ फेकेगा.

