BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैं लोगों को बांटने वाला नहीं, एकजुट करने वाला राष्ट्रपति हूं: बाइडेन

by bnnbharat.com
November 8, 2020
in समाचार
मैं लोगों को बांटने वाला नहीं, एकजुट करने वाला राष्ट्रपति हूं: बाइडेन
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: अमेरिका ने अपना राष्ट्रपति चुन लिया है. अमेरिकी चुनाव में डो बिडेन और कमला हैरिस की जीत के बाद जश्न के बीच जो बिडेन और कमला हैरिस ने अमेरिका को संबोधित किया. जो बिडेन ने कहा कि वे लोगों को एकजुट कर ने का का काम करेंगे.

जो बिडेन ने कहा, “मैं समझ सकता हूं कि डोनाल्ड ट्रंप समर्थक किस तरह निराश हुए हैं, मैं भी कई बार हुआ हूं, मगर हमें एक-दूसरे को एक मौका देना चाहिए. आपस की गर्मागर्मी को कम कर साथ में काम करना चाहिए. हम प्रतिद्वंद्वी हैं, दुश्मन नहीं.”

उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म हो गया, प्रचार खत्म हो गया, तो हमारा जनादेश क्या है. उन्होंने कहा, “अमेरिका ने सौम्यता, शालीनता और निष्पक्षता का साथ दिया है. लोगों ने विज्ञान का साथ दिया है और उम्मीद का साथ दिया है, ताकि हम इस महान लड़ाई को जीत सके.”

जो बिडेन ने आगे कहा, “इस देश की जनता ने जवाब दे दिया है. उन्होंने हमें एक साफ जीत दी है, एक संतोषजनक जीत दी है. हम साफ देख सकते हैं कि अमेरिका के लोगों में और दुनियाभर में किस तरह खुशी की लहर है.”

उन्होंने कोरोना वायरस का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक इस खतरनाक वायरस को काबू नहीं किया जाता तब तक हम अर्थव्यवस्था को नहीं सुधार सकते, प्रगति नहीं कर सकते, अपने जीवन के बहुमूल्य क्षणों को खुलकर नहीं जी सकते. उन्होंने कहा, “बाइबिल हमें सिखाती है कि हर चीज का एक कारण होता है, एक क्षण होता है, यह क्षण है निर्माण का, उबरने का, नई फसल बोने का, और बुरे वक्त को भूलने का.” उन्होंने कहा कि यह समय अमेरिका को फिर से उबारने का है.

उन्होंने अपने भाषण में उन सभी का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके प्रचार में काम किया, सभी वॉलंटियर्स का विशेष उल्लेख किया जिन्होंने कोरोना महामारी के बीच काम किया, चुनाव अधिकारियों को खासतौर से धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “अमेरिका के शिक्षकों, यह आपके लिए एक महान दिन है, आप में से एक अब व्हाइट हाऊस में जा रहा है, और जिल (बिडेन की पत्नी) एक महान प्रथम महिला साबित होंगी.”

https://bnnbharat.com/hearing-will-be-held-in-court-now/
https://bnnbharat.com/digvijay-singh-congratulated-biden/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभी कोर्ट में होगी सुनवाई, सही विजेता ही बैठेगा राष्ट्रपति की कुर्सी पर: ट्रंप

Next Post

आज से सौराष्ट्र-सूरत के बीच फेरी सर्विस, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Next Post
27 अप्रैल को मुख्‍यमंत्रियों के साथ PM मोदी करेंगे बातचीत

आज से सौराष्ट्र-सूरत के बीच फेरी सर्विस, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d