BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैं अकेली नहीं, मेरे पीछे संगठित लोगों की बहुत बड़ी टीम : अमूल्या

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in Uncategorized
मैं अकेली नहीं, मेरे पीछे संगठित लोगों की बहुत बड़ी टीम : अमूल्या

मैं अकेली नहीं, मेरे पीछे संगठित लोगों की बहुत बड़ी टीम : अमूल्या

Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु: बेंगलुरु में नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के खिलाफ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा कर चर्चा में आई अमूल्या लियोन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह दावा कर रही हैं कि वह अकेले नहीं हैं, वह जो कहती और करती हैं, उसके लिए बहुत सारे लोग काम करते हैं.

वीडियो में वह बताती हैं कि वह सिर्फ एक चेहरा हैं, जबकि उनके पीछे बहुत सारे लोगों की एक संगठित टीम है. हालांकि, यह वीडियो ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाए जाने से पहले का है. अमूल्या का यह वीडियो वायरल होने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा जा रहा है. अमूल्या वीडियो में कह रही हैं मैं जो भी आज कर रही हूं, वह मैं नहीं कर रही हूं. मैं सिर्फ इसका फेस बन गई हूं, मीडिया की बदौलत. लेकिन मेरे पीछे बहुत सारे अडवाइजरी कमिटियां काम करती हैं, और वे सलाह देते हैं कि आज स्पीच में इस मुद्दे पर यह बात बोलनी है.

कॉन्टेंट टीम काम करती है, बहुत सारे सीनियर एक्टिविस्ट काम करते हैं, मेरे मां-बाप बोलते हैं कि ऐसे बोलना है, ऐसे करना है, इधर जाना है. एक बहुत बड़ा स्टूडेंट ग्रुप बेंगलुरु स्टूडेंट अलायंस- जो ये सारे प्रोटेस्ट के पीछे काम कर रहा है. मैं सिर्फ इसका चेहरा हूं, लेकिन बेंगलुरु स्टूडेंट अलायंस बहुत कड़ी मेहनत कर रहा है.

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में सीएए के विरोध में एक रैली का आयोजन किया गया था. इसी रैली में मंच पर मौजूद 19 साल की अमूल्या लियोन ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. इस बयान के आधार पर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनता को सही और गलत की पहचान है : नीतीश

Next Post

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

Next Post
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d