BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Facebook पर मैं नंबर-1 हूं और मोदी नंबर-2: डोनाल्ड ट्रंप

by bnnbharat.com
February 15, 2020
in समाचार
Facebook पर मैं नंबर-1 हूं और मोदी नंबर-2: डोनाल्ड ट्रंप

Facebook पर मैं नंबर-1 हूं और मोदी नंबर-2: डोनाल्ड ट्रंप

Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट किया. ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत जाना उनके लिए सम्मान की बात है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ”सम्मान की बात, मुझे लगता है? मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था, डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पर नंबर 1 हैं और नंबर दो भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं. मैं दो हफ्तों में भारत जा रहा हूं, इसे लेकर उत्साहित हूं!”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (12 फरवरी) को ट्वीट किया, “मुझे बहुत खुशी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे. भारत अपने सम्मानित अतिथियों का शानदार स्वागत करेगा.” उन्होंने कहा, “यह बहुत विशेष दौरा है और यह भारत-अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत करने में लंबा सफर तय करेगा.”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “लोकतंत्र और बहुलवाद के संदर्भ में भारत और अमेरिका की प्रतिबद्धताएं एक हैं. हमारे देश कई प्रकार के मुद्दों पर एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं. हमारे देशों के बीच मजबूत दोस्ती न सिर्फ हमारे नागरिकों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए शुभ संकेत है.”

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के भारत के दौरे पर आ रहे हैं. उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी. वे 24 फरवरी को भारत पहुंचेंगे.

ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रंप और मोदी एक जनसभा भी कर सकते हैं. ये कार्यक्रम गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में हो सकता है जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. ट्रंप अपनी पत्नी के साथ दिल्ली भी आएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूल वैन में लगी आग, चार बच्चे जिंदा जले

Next Post

लगातार चौथे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Next Post
लगातार चौथे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

लगातार चौथे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d