नई दिल्ली: दोषी मुकेश की याचिका पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि सब अदालतों को पता है कि कैसे फांसी को बार-बार आगे बढ़ाया गया, ये चौथा डेथ वारंट है. अब उनकी कोई रेमेडी बाकी नहीं है तो मुझे पूरा विश्वास है कि उनको 20 मार्च को फांसी होगी, जरूर होगी और निर्भया को इंसाफ मिलेगा.

