BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैं इस बात से इनकार करता हूं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से ड्रग में लिप्त है: करन आनंद

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
मैं इस बात से इनकार करता हूं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से ड्रग में लिप्त है: करन आनंद
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच ने अब एक और दिलचस्प मोड़ ले लिया है, क्योंकि मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती ने जांच एजेंसी को कुछ बॉलीवुड हस्तियों के बारे में खुलासा किया है, जो ड्रग्स सेवन में लिप्त थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने एजेंसी को बताया कि 80 फीसदी बॉलीवुड सितारे ड्रग्स के शिकार हैं. रिया के इस बयान पर कई बॉलीवुड सितारे मुखर हो रहे है और अपने-अपने विचार रख रहे है.

करन आनंद ने ड्रग्स मामले में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा ” मैं बी-टाउन हस्तियों द्वारा ड्रग्स के सेवन को लेकर पूरी तरह से इनकार करता हूं, क्योंकि यह सच्चाई नहीं है. लेकिन हां कही न कही ये चीजे हो रही है. मैं इस बात से सहमत हूं कि प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते, बॉलीवुड सेलेब्स के पास अपने लाखों फॉलोवर के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश करने की उच्च जिम्मेदारी है. एक जिम्मेदार प्रशंसक या एक प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते मैं केवल एक ही बात कहूंगा, कि बुद्धिमानी से उन लोगों का चयन करें, जिन्हें आप अनुसरण करते हैं.

बॉलीवुड उद्योग के एक जिम्मेदार सदस्य होने के नाते, मैं इस बात से इनकार करता हूं कि बी-टाउन पूरी तरह से ड्रग्स में लिप्त है और अगर कुछ लोग जाने -अनजाने इस दलदल में फंस गए है जिसे ड्रग्स कहा जाता है, तो मैं उन लोगों से प्रार्थना करता हूं कि अपनी इच्छाशक्ती को मजबूत करके इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करें. एक जिम्मेदार प्रशंसक या एक प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते मैं केवल एक ही बात कहूंगा, कि बुद्धिमानी से उन लोगों का चयन करें जिन्हें आप अनुसरण करते हैं. “

अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं. असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली. हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था. जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया.

2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशकों का काफी प्यार मिला. अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं. जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के खत्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे.  हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित अपनी फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की. यह जल्द ही रिलीज होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरिमोहन ऑनलाइन वेबिनार द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को करेंगे जागरूक

Next Post

पूरे आत्मसम्मान व गर्व के साथ हिन्दी भाषा का करे उपयोगः उपायुक्त

Next Post
पूरे आत्मसम्मान व गर्व के साथ हिन्दी भाषा का करे उपयोगः उपायुक्त

पूरे आत्मसम्मान व गर्व के साथ हिन्दी भाषा का करे उपयोगः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d