BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैंने सुशांत सिंह राजपूत को किसी भी फिल्म से ड्रॉप नहीं किया: संजय लीला भंसाली

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in Uncategorized
मैंने सुशांत सिंह राजपूत को किसी भी फिल्म से ड्रॉप नहीं किया: संजय लीला भंसाली

मैंने सुशांत सिंह राजपूत को किसी भी फिल्म से ड्रॉप नहीं किया: संजय लीला भंसाली

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है. इस कड़ी में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली 6 जुलाई को अपना बयान देने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. पुलिस उपायुक्त (जोन-9) अभिषेक त्रिमुखे ने कहा था कि हमने सुशांत सिंह राजपूत केस में संजय लीला भंसाली को स्टेटमेंट देने के लिए बुलाया है.

इस दौरान संजय से करीबन तीन घंटे तक पूछताछ चली. इसके अलावा 28 लोगों के स्टेटमेंट भी अभी तक रिकॉर्ड किए जा चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली ने सुशांत को दो फिल्में ऑफर की थीं. इसमें ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ शामिल रहीं. लेकिन उन्होंने इन दोनों ही फिल्मों के लिए हामी नहीं भरी थी, क्योंकि वह यश राज फिल्म्स का कॉन्ट्रैक्ट पहले ही साइन कर चुके थे.

संजय लीला भंसाली ने स्टेटमेंट में कहा कि मैंने सुशांत को दो बार अप्रोच किया. पहले राम-लीला के लिए और दूसरी बार बाजीराव मस्तानी के लिए. उस समय एक्टर फिल्म ‘पानी’ के लिए तैयारियां कर रहे थे. संजय चाहते थे कि उनकी ये फिल्में सुशांत करें. लेकिन एक्टर के टाइट शिड्यूल के कारण उन्होंने दोनों ही फिल्मों को करने से इंकार कर दिया. इसके बाद संजय और सुशांत के बीच फिल्मों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई.

संजय आगे कहते हैं कि सुशांत को कभी-भी न तो मेरी फिल्म से निकाला गया और न ही उन्हें रिप्लेस किया गया. मैं साल 2012 में उनसे पहली बार मिला था. उस समय मैं अपने शो सरस्वती चंद्र के लिए एक्टर्स को कास्ट कर रहा था. वह इस शो का हिस्सा नहीं थे लेकिन मैं उनकी एक्टिंग स्किल्स से काफी इंप्रेस हुआ था.

इससे पहले सुशांत केस में 28 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जिनमें कुक नीरज सिंह, हाउस हेल्प केशव, मैनेजर दीपेश सावंत, क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ रामनाथमूर्ति पिठानी, एक्टर की बहन नीतू और मीतू सिंह, पिता केके सिंह, टीवी एक्टर महेश शेट्टी, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, पीआर मैनेजर अंकिता तहलानी, प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स के कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हैं.

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. हालांकि, उन्होंने सुसाइड से पहले कोई नोट नहीं छोड़ा था. कुछ दिनों पहले एक्टर की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया कि यह स्पष्ट रूप से खुदकुशी का मामला है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे ट्रैक के पास मिला अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव

Next Post

आम के बगीचे में मिला युवक का शव, घर में मातम

Next Post
आम के बगीचे में मिला युवक का शव, घर में मातम

आम के बगीचे में मिला युवक का शव, घर में मातम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d