पटना: बिहार में एनडीए के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनने वाली है. कल अपराह्न 4.30 बजे नई सरकार का शपथग्रहण कार्यक्रम होगा. वहीं उपमुख्यमंत्री के पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है. रक्षा मंत्री राजनाथ का कहना है कि चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री तय होगा. वहीं इस बारे में नीतीश कुमार का कहना है कि जल्द ही सबको पता चल जाएगा. इसी बीच नीतीश कुमार का कहना है कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे.
एनडीए विधानमंडल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे. उन्होंने कहा कि वे चाहते थे भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बने. लेकिन भाजपा के आग्रह पर उन्होंने इस पद को स्वीकार किया है. नेता चुने जाने के बाद वे राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन करने का निमंत्रण दिया है.

