नई दिल्ली: इन दिनों पूरा देश कोरोना वायरस की चपेट में है. भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के पार पहुंच चुका है. जबकि 58 लोगों की मौत हो चुकी है.
इस वायरस से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट है. इसी बीच पीएम मोदी ने वायरस के खतरे को देखते हुए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों से आयुष मंत्रालय के सुझावों पर अमल करने की अपील की है.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि आयुष मंत्रालय ने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हाल ही में आसानी से किए जा सकने वाले सुझाव जारी किए थे. इसमें कई ऐसे हैं जिन पर मैं पिछले कई सालों से लगातार अमल कर रहा हूं.
पीएम ने लिखा, ‘आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं. ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं.
Also Read This: प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस का किया गया सैनिटाइजेशन
कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं वर्षों से कर रहा हूं, जैसे सालभर सिर्फ गर्म पानी पीना. आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, साथ ही दूसरों के साथ भी साझा करें.’
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि मैं गर्म पानी पीता हूं, आप भी पीएं. जिससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी.

