रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि हाजी हुसैन अंसारी साहब का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. हाजी साहब का संपूर्ण जीवन सरल, सहज एवं सादा रहा है. वह पार्टी के अभिभावक एवं नेता होते हुए भी सबके लिए सहज उपलब्ध रहते थे.
उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. मैंने अपना अभिभावक खोया है और समाज ने सही मायने में एक सच्चा इंसान को खोया है. ईश्वर उनके निधन को सहने की शक्ति उनके परिवारजनों सहित उनके समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदान करें.

