BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘मैं हाथ जोड़कर मजदूरों से प्रार्थना करता हूं कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें, घर जाने का निर्णय न लें: CM येदियुरप्पा

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in समाचार
‘मैं हाथ जोड़कर मजदूरों से प्रार्थना करता हूं कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें, घर जाने का निर्णय न लें: CM येदियुरप्पा

'मैं हाथ जोड़कर मजदूरों से प्रार्थना करता हूं कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें, घर जाने का निर्णय न लें: CM येदियुरप्पा

Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने लॉकडाउन के कारण राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों से मंगलवार को अपील की है कि वे अपने गृह नगर न जाएं.

येदियुरप्पा ने लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने और गैर रेड जोन में निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति मिलने का हवाला देते हुए मजदूरों को रोजगार मिलने का आश्वासन दिया.

येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं हाथ जोड़कर मजदूरों से प्रार्थना करता हूं कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें, आप जहां हैं वहां आपको काम मिले यह देखना सरकार का दायित्व है… जल्दीबाजी में अपने घर जाने का निर्णय न लें. यहां रहें और पहले की तरह काम करें.’

एक सप्ताह में येदियुरप्पा ने प्रवासी मजदूरों से दूसरी बार अपील की है. इस अपील से पहले मजदूरों की कमी को लेकर बिल्डरों के एक समूह ने यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. मंगलवार को येदियुरप्पा ने विभिन्न बिल्डरों और अधिकारियों से प्रवासी मजदूरों और निर्माण कार्यों को पुनः शुरू करने के संबंध में चर्चा की.

बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘राज्य में कोविड-19 की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में नियंत्रण में है. इसलिए रेड जोन को छोड़कर बाकी स्थानों में व्यवसाय, भवन निर्माण और औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की आवश्यकता है.

मजदूर अनावश्यक रूप से जा रहे हैं. इन्हें रोकने की जरूरत है.’ येदियुरप्पा ने कहा कि निर्माण उद्योग के प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने के बाद उन्होंने मजदूरों को रोजगार देना प्रारंभ कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा बिल्डरों ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले डेढ़ महीने के दौरान काम न होने के बावजूद मजदूरों को वेतन और भोजन दिया. सूत्रों के अनुसार मजदूरों की कमी के चलते मुख्यमंत्री ने यह अपील की है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरयू किचन से अब तक 1 लाख 85 हजार लोगों के लिए तैयार किया गया भोजन

Next Post

मिथिलेश ठाकुर के भ्रामक ट्वीट से झारखंडी मजदूरों को लाठीचार्ज झेलना पड़ा, मंत्री तुरंत माफी मांगे: भाजपा

Next Post
मिथिलेश ठाकुर के भ्रामक ट्वीट से झारखंडी मजदूरों को लाठीचार्ज झेलना पड़ा, मंत्री तुरंत माफी मांगे: भाजपा

मिथिलेश ठाकुर के भ्रामक ट्वीट से झारखंडी मजदूरों को लाठीचार्ज झेलना पड़ा, मंत्री तुरंत माफी मांगे: भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d