BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुझे बिहार में नीतीश सरकार की है जरूरत: PM मोदी

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
कोरोना की लड़ाई लंबी है, लेकिन हम विजय पथ पर चल पड़े हैं: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बिहार में सात नवंबर को तीसरे चरण के चुनाव हैं. अंतिम चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी ने बिहार के भाइयों और बहनों को पत्र लिखा है. पीएम मोदी का यह पत्र बिहार चुनाव को लेकर है, जिसमें उन्होंने एनडीए के विकास कार्यों के बारे में बताया है. पीएम मोदी ने यह पत्र ट्विटर पर शेयर किया है. चार पन्नों का यह पत्र बिहार में एनडीए के विकास कार्यों को लेकर है. जिसमें उन्होंने जनता के सामने पत्र के माध्यम से विकास कार्यों को पेश किया है और लालू सरकार के जंगलराज का भी वर्णन किया है.

मेरे प्रिय बिहार के भाइयों और बहनों, आज इस पत्र के माध्यम से आपसे बिहार के विकास, विकास के लिए एनडीए पर विश्वास और विश्वास बनाए रखने के लिए एनडीए के संकल्प के बारे में बात करना चाहता हूं. युवा हों या बुजुर्ग, गरीब हों या किसान, हर वर्ग के लोग जिस प्रकार आशीर्वाद देने के लिए सामने आ रहे हैं. वह एक आधुनिक और नए बिहार की तस्वीर दिखाता है. बिहार में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान मतदाताओं के जोश ने हम सबको और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने को प्रेरित किया है.

बिहार में लोकतंत्र की पहली कोपल फूटी, ज्ञान-विज्ञान, शास्त्र-अर्थशास्त्र, हर प्रकार से बिहार संपन्न रहा है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चलते हुए 140, सरकार बिहार के गौरवशाली अतीत को फिर स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है, प्रतिबद्ध है.

साथियों, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि बिहार चुनाव का पूरा फोकस विकास पर केंद्रित रहा. एनडीए सरकार ने पिछले वर्षो में जो कार्य किए, उसका हमने न केवल रिपोर्ट कार्ड पेश किया, बल्कि जनता-जनार्दन के सामने आगे का विजन भी रखा. लोगों को भरोसा है कि बिहार का विकास एनडीए सरकार ही कर सकती है.

अव्यवस्था और अराजकता के वातावरण में नव-निर्माण असंभव होता है. वर्ष 2005 के बाद से बिहार में माहौल भी बदला और नव-निर्माण की प्रक्रिया भी आरंभ हुई. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून का राज, ये सामाजिक और आर्थिक संपन्नता के लिए अनिवार्य हैं. बिहार को ये दोनों एनडीए ही दे सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 साल के बच्चे ने ‘कार्टून कैरेक्टर्स’ पहचानने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Next Post

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, कहा- दो-तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार.

Next Post
पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, कहा- दो-तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार.

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, कहा- दो-तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार.

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d