BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज का दिन याद है न, आज ही के दिन; प्रधानमंत्री ने कोरोना के कारण किया था जनता कर्फ्यू का ऐलान

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
आज का दिन याद है न, आज ही के दिन; प्रधानमंत्री ने कोरोना के कारण किया था जनता कर्फ्यू का ऐलान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्लीः 22 मार्च इतिहास में 22 मार्च की तारीख पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन एक बरस पहले की एक घटना इनमें खास महत्व रखती है. 22 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था.

इतिहास में इस दिन के नाम दर्ज घटनाओं की बात करें तो सदियों पहले इसी दिन मुगलों की राजधानी दिल्ली में फारस की फौज ने कत्लेआम किया था. दरअसल, मार्च 1739 में फारस (अब ईरान) के बादशाह नादिर शाह ने भारत पर हमला कर दिया और करनाल में हुई लड़ाई में मुगलिया सेना की बुरी तरह से शिकस्त हुई.

मुगलों की हार के बाद नादिर शाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया. नादिर शाह जब अपने लाव लश्कर के साथ लाल किले पर पहुंचा तो यहां दंगे भड़क गए और लोगों ने उसकी सेना के कई सिपाहियों को मार दिया. इससे गुस्साए नादिर शाह ने दिल्ली में ‘कत्लेआम’ का हुक्म दिया और आज की पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में उसकी फौज ने आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना को इतिहास में ‘कत्ले आम’ के तौर पर जाना जाता है.

देश दुनिया के इतिहास में 22 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1739: ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का हुक्म दिया. इसे इतिहास में ‘कत्लेआम’ के नाम से जाना जाता है.

1793 : लार्ड कार्नवालिस ने बंगाल और बिहार के बीच अंतिम समझाौते का ऐलान किया.

1890: रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने.

1893: चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म.

1942 : सर स्टेफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा.

1947: लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए.

1957 : शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग को स्वीकार किया गया. उसके हिसाब से 20 मार्च चैत्र माह 1879 शक की पहली तारीख थी.

1964 : कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन.

1969: इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन.

1977 : आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा.

1993: पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया.

2000: फ्रेंच गुयाना के कौरू से इनसैट 3 बी का प्रक्षेपण.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची डीसी ने हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरूकता रथ किया रवाना, पौष्टिक आहार और उचित पोषण के प्रति किया जाएगा जागरूक

Next Post

MP सरकार के फैसले पर कांग्रेस का तंज, पहले थाली, अब सायरन, सरकार ने कोरोना का बनाया मजाक

Next Post
MP सरकार के फैसले पर कांग्रेस का तंज, पहले थाली, अब सायरन, सरकार ने कोरोना का बनाया मजाक

MP सरकार के फैसले पर कांग्रेस का तंज, पहले थाली, अब सायरन, सरकार ने कोरोना का बनाया मजाक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d