BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुझे भारत के Talent और Technology पर भरोसा है: पीएम मोदी

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in Uncategorized
मुझे भारत के Talent और Technology पर भरोसा है: पीएम मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक सत्र को संबोधित कर रहे हैं. CII के लिए पीएम मोदी का ये संबोधन ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत अपने उद्योगों को लॉकडाउन के बाद दोबारा शुरू कर रहा है.

पीएम मोदी ने कहा हमें एक तरफ देशवासियों का जीवन भी बचाना है तो दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था को भी स्थिर करना है, उसे गति देनी है. इस स्थिति में आपने “Getting Growth Back” की बात शुरू की है और निश्चित तौर पर इसके लिए आप सभी, भारतीय उद्योग जगत के लोग बधाई के पात्र हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि हम जरूर वापसी करेंगे. मुझे भारत के टैलेंट और टेक्नोलॉजी पे भरोसा है, लीडर्स पे भरोसा है.

पीएम ने कहा कि मैं तो Getting Growth Back से आगे बढ़कर ये भी कहूंगा कि हम आर्थिक गति को निश्चित तौर पर हासिल करेंगे.

इसके साथ ही कल ही रेटिंग एजेंसी Moody’s ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को घटा दिया है. मूडीज ने ये भी कहा है कि भारत को आगे भी आर्थिक स्तर पर कई अन्य चुनौतियों का सामना करना होगा.

CII की स्थापना के 125 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिरकत कर रहे हैं बता दें कि CII की स्थापना 1895 में हुई थी. ऐसे में कार्यक्रम के विषय “गेटिंग ग्रोथ बैक” पर पीएम मोदी बात कर रहे हैं.

विषय इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत दो महीने से ज्यादा वक्त के लॉकडाउन के बाद फिर से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की कोशिश में लगा है. लॉकडाउन के चलते देश को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचा है. इस कार्यक्रम मे पीएम मोदी के अलावा कई नामचीन संस्थानों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं.

कई नामचीन हस्तियां भी कार्यक्रम में होंगी शामिल

इनमें पिरामल समूह के चेयरमैन अजय पिरामल, आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी संजीव पुरी, बायोकॉन के सीएमडी, SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार, कोटक महिंद्रा बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों जैसे नाम शामिल हैं. 1 जून से देश में अनलॉक 1 की शुरुआत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अस्पताल में कोरोना मरीज ने की आत्महत्या

Next Post

अमेरिका ने चीन पर साधा निशाना, ताकत नहीं कूटनीति का करें इस्तेमाल

Next Post
अमेरिका ने चीन पर साधा निशाना, ताकत नहीं कूटनीति का करें इस्तेमाल

अमेरिका ने चीन पर साधा निशाना, ताकत नहीं कूटनीति का करें इस्तेमाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d