BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुझे 200 से अधिक सीट चाहिए नहीं तो ‘गद्दारों’ को खरीद लेगी BJP: ममता

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
देश में होनी चाहिए 4 रोटेटिंग राजधानियां, सिर्फ एक कैपिटल सिटी क्यों रहे: ममता बनर्जी
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election 2021) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जोर दे कर कहा कि वह नंदीग्राम सीट से चुनाव जीत रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें मोदी से किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने के बारे में ‘सलाह’ नहीं चाहिए.

मोदी ने गुरुवार को कहा था कि बनर्जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन ‘अफवाहों’ में कितनी सच्चाई है कि वह अंतिम चरण के चुनाव के लिए किसी अन्य सीट से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं. उनका कहना था कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने नंदीग्राम से हार स्वीकार कर ली है. 

बनर्जी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक चुनावी रैली में कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, इनके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश कीजिएगा. हम आपकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं जो आप हमें नियंत्रित कर लेंगे.’

उन्होंने कहा,’मैं आपकी पार्टी की सदस्य नहीं हूं जो आप मुझे दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे. मैंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और वहीं से जीतूंगी.’

यहां रैली से अपनी उत्तर बंगाल की यात्रा की शुरुआत करने वाली बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव नहीं करा रहा बल्कि गृह मंत्री अमित शाह चुनाव करा रहे हैं.

बनर्जी ने कहा, ‘मैं नंदीग्राम से जीत रही हूं लेकिन यह चुनाव सिर्फ मेरे बारे में नहीं है. आपको यह सुनिश्चित करना है कि टीएमसी 200 से अधिक सीटें जीते अन्यथा भाजपा अपनी धन शक्ति का इस्तेमाल गद्दारों को खरीदने में करेगी.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्यो हुआ ग्रेटा थनबर्ग की मूर्ति का अनावरण , विरोध का कारण जानें

Next Post

को-वैक्सीन के Booster Dose को मिली इजाजत, अब 3 बार लगेगा कोरोना का टीका

Next Post
को-वैक्सीन के Booster Dose को मिली इजाजत, अब 3 बार लगेगा कोरोना का टीका

को-वैक्सीन के Booster Dose को मिली इजाजत, अब 3 बार लगेगा कोरोना का टीका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d