BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बदलाव लाना चाहता हूं लेकिन CM नहीं बनूंगा: रजनीकांत

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in समाचार
बदलाव लाना चाहता हूं लेकिन CM नहीं बनूंगा: रजनीकांत

बदलाव लाना चाहता हूं लेकिन CM नहीं बनूंगा: रजनीकांत

Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: अभिनेता से नेता बने रजनीकांत ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर गुरुवार को बड़ी घोषणा की. रजनीकांत ने कहा कि वह तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव लाना चाहते हैं क्योंकि जयललिता के निधन के बाद राज्य की राजनीति में अनिश्चितता बनी हुई है.

रजनीकांत ने अभी अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि उनकी पार्टी राज्य में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी. बता दें कि तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं.

चेन्नई के लीला पैलेस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘पिछले कुछ समय से तमिलनाडु की राजनीति का विश्लेषण करता रहा हूं. करीब 15 वर्षों तक मेरी राजनीतिक पारी को लेकर अटकलें लगती रही हैं. मैंने 2017 में राजनीति में जाने की घोषणा की थी लेकिन अब मैं इन अटकलों पर अब विराम लगाना चाहता हूं. व्यवस्था में परिवर्तन लाने की जरूरत है. मैं तमिलनाडु की राजनीति में परिवर्तन लाना चाहता हूं. जयललिता के निधन के बाद से तमिलनाडु की राजनीति में अनिश्चितता बनी हुई है. मेरे पास भविष्य की तीन योजनाएं हैं. मैं राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बारे में सोच नहीं सकता.’

अभिनेता ने कहा, ‘मैं सरकार की अगुवाई करने और विधानसभा में बैठने के बारे में सोच नहीं सकता. मैंने कभी भी मुख्यमंत्री बनने के बारे में नहीं सोचा. मैंने अपनी पार्टी का प्रमुख बनने का फैसला किया है. इन वर्षों में फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए मैंने जो नाम कमाया है मैं उसे राजनीति में इस्तेमाल करना चाहता हूं. मेरा मानना है कि आपको अपने लोगों के प्रति जवाबदेह होना होता है. मेरे पास नेताओं की कमी है. मैं अपनी पार्टी में 50 से 65 प्रतिशत युवाओं को मौका देना चाहता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘मेरी पार्टी में अलग-अलग कई प्रमुख होंगे. राज्य की अगुवाई पार्टी का एक मजबूत नेता करेगा.’

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम NPR का समर्थन नहीं कर रहे हैं: नवाब मलिक

Next Post

केंद्र सरकार ने कहा, सड़क अवरूद्ध करने के खिलाफ कानून का कोई प्रस्ताव नहीं

Next Post
केंद्र सरकार ने कहा, सड़क अवरूद्ध करने के खिलाफ कानून का कोई प्रस्ताव नहीं

केंद्र सरकार ने कहा, सड़क अवरूद्ध करने के खिलाफ कानून का कोई प्रस्ताव नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d