मुंबई: राकांपा सुप्रीमों शरद पवार ने सुशांत मामले की सीबीआई से जांच कराने का विरोध नहीं करने की बात कही है. हालांकि उन्होंने मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस पर भी भरोसा जताया है.
उन्होंने बुधवार को कहा कि मैंने पिछले 50 वर्षों से महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस को देखा है. मुझे मुंबई पुलिस पर भरोसा है. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता कि दूसरे लोगों ने मुंबई पुलिस पर क्या आरोप लगाए हैं.
यदि किसी को लगता है कि CBI या किसी अन्य एजेंसी को मामले की जांच करनी चाहिए, तो मैं इसका विरोध नहीं करूंगा.

