BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महामारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करूंगा: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
महामारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करूंगा: कैप्टन अमरिन्दर सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों और प्रति मिलियन के पीछे मौतों की संख्या बढ़ने पर गहरी चिंता ज़ाहिर करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि महामारी को आगे फैलने से रोकने के लिए वह सख़्त कदम उठाने से गुरेज़ नहीं करेंगे.

विशेषज्ञों की स्वास्थ्य सलाहकार समिति के चेयरमैन डा के.के. तलवाड़ द्वारा दिए सुझावों पर प्रतिक्रिया देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो राज्य सरकार कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए सख़्त उपाय करने पर विचार करेगी.

उन्होंने लॉकडाउन से इन्कार नहीं किया, ख़ास कर अधिक मामलों वाले इलाकों में, परन्तु कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पष्ट किया कि आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा. इससे पहले मोंटेक सिंह आहलूवालिया जो राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए बनी विशेषज्ञों की समिति के प्रमुख हैं, ने भी कहा कि कोविड को आगे बढाने से रोकने के लिए उठाये जाने वाले कदमों से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिएं.

ग्रुप की प्राथमिक सिफारिशों को संबंधी मंत्रालय को अवगत करवाते हुये मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने दोहराया कि किसानों को मिलती मुफ़्त बिजली वापस लिए जाने संबंधी कोई भी सिफ़ारिश नहीं की गई. जैसा की मीडिया के एक हिस्से की तरफ से पेश किया गया है. मुख्यमंत्री की टिप्पणी कि इस को लेकर बहुत सारी गलत जानकारी फैलायी जा रही है, पर मोंटेक सिंह आहलूवालिया की तरफ से यह स्पष्ट किया गया.

उन्होंने कहा कि ग्रुप धान पर निर्भरता घटाने के लिए फ़सलीय विभिन्नता के हक में है और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आगामी पाँच सालों के लिए हर साल पंजाब को 20 प्रतिशत ज़्यादा ख़र्च करना चाहिए. यह चेतावनी देते हुये कि राज्य को महामारी के दूसरे उभार के लिए भी तैयार रहना चाहिए. अर्थशास्त्री ने कहा कि यदि कुछ क्षेत्रों में लॉकडाऊन लागू करना पड़ा तो यह यकीनी बनाने के लिए कि इसका प्रभाव औद्योगिक क्षेत्र और आय पैदा वाले स्रोतों पर न पड़े, सख़्त सुरक्षा उपाय लागू करने चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोंटेक ग्रुप की सिफारिशें सभी मंत्रियों को मुहैया करवाई जाएंगी और इसके उपरांत इस मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जायेगा.

कोविड संकट संबंधित विषय पर डॉ. तलवाड़ ने कहा कि लुधियाना, मोहाली, जालंधर और पटियाला चार जिलोंं में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं और स्थिति पर काबू पाने के लिए और सख़्त सुरक्षा उपायों की ज़रूरत है. जानें बचाने के लिए जल्द टेस्टिंग और समय पर इलाज की महत्व को दर्शाते हुये उन्होंने कहा कि मामलों की संख्या 31 हजार से और ज्यादा पहुँचने और 800 मौतें होने से राज्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय प्रति मिलियत मौतों की दर 27.2 तक पहुंच चुकी है और 265 मरीज़ ऑक्सिजन की सहायता पर हैं और 20 वैंटीलेटरों पर हैं. उन्होंने कहा कि राज्य अब रैपिड एंटीजन टेस्टिंग समेत प्रति दिन 20 हजार टैस्ट कर रहा है.

डा. तलवाड़ ने अनुसंधानकर्ताओं का हवाला देते हुये कहा कि अगले चार हफ़्तों के लिए मास्क पहनने को सख्ती से अमल में लाए जाने से महामारी को काबू में लाने में सहायता मिल सकती है. कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि जिला और पुलिस अधिकारियों को मास्क पहनने और अन्य कोविड सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए सख़्त हिदायतें दी जा चुकी हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीनी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट

Next Post

बाइक सवार अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली

Next Post
बाइक सवार अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली

बाइक सवार अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d