नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच आज आयोजित हो रही नीट (NEET) परीक्षा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिंता जाहिर करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘नीट परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और कोरोना महामारी और बाढ़ के कारण से परीक्षा में भाग नहीं ले पाने वाले छात्रों के साथ मेरी सहानुभूति है.’
इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘काश मोदी जी को जितनी चिंता अपने क्रोनी कैपिटलिस्ट दोस्तों के लिए है उतनी ही चिंता जेईई-नीट अभ्यार्थियों और छात्रों को लेकर होती.’

