BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीएयू में आईएभीपी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 22 से

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in Uncategorized
बीएयू में आईएभीपी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 22 से

बीएयू में आईएभीपी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 22 से

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में इंडियन एसोसिएशन ऑफ वेटनरी पैथोलोजिस्टस (आईएभीपी), झारखंड चैप्टर एवं रांची पशुचिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से 2 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.

रांची पशुचिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को महाविद्यालय सभागार में 12 बजे उद्घाटन समारोह होगा. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. आईसीएआर, नई दिल्ली के उपमहानिर्देशक (पशु विज्ञान) डॉ. बी.एन त्रिपाठी, विशिष्ठ अतिथि तथा नाचेप दृ कास्ट परियोजना (आईसीएआर) के राष्ट्रीय समन्यवयक डॉ. प्रभात कुमार विशेष अतिथि होंगे.

समारोह की अध्यक्षता कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव सह प्रभारी बीएयू कुलपति पूजा सिंघल करेंगी.

आयोजन सचिव डॉ. एम.के गुप्ता ने बताया कि कृषि प्रणाली एवं वन्य जीवन में पशुधन और मुर्गीपालन के उभरते एवं पुनः उभरते रोग के लिए हाल में प्रगति कार्यशाला का विषय है. इसके तकनीकी सत्रों में देश भर के पशु चिकित्सा महाविद्यालयों एवं पशु चिकित्सा शोध संस्थानों के कार्यरत करीब 150 पशुरोग विशेषज्ञ वैज्ञानिक पशु रोग क्षेत्र के आधुनिक तकनीकों एवं रोग निदान के उपायों पर मंथन करेंगे.

डीन वेटनरी डॉ. सुशील प्रसाद ने बताया कि पशुधन क्षेत्र किसानों की आय में बढ़ोतरी एवं नगद आय का प्रमुख साधन है. नये एवं पुनः उभरते गंभीर रोग से पशुपालकों काफी आर्थिक नुकसान होता है. कार्यशाला से पशु रोग निदान की नवीनतम तकनीकी से राज्य के पशुपालकों की समस्याओं का सुगम समाधान प्राप्त होगा.

Also Read This: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत

बीएयू में आरएसी एलुमनी मीट शनिवार को

राजधानी रांची से सटे कांके में वर्ष 1955 में स्थापित रांची कृषि महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का 12 वां वार्षिक आरएसी एलुमनी मीट का आयोजन शनिवार को होगा. मीट का उद्घाटन समारोह कृषि संकाय सभागार में प्रातः 10:30 बजे से होगा. वरिष्ठ छात्र डॉ. के.के सहाय उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि तथा पूर्व डीन एग्रीकल्चर डॉ ए.के सरकार विशिष्ठ अतिथि होंगे.

एलुमनी संघ के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल वदूद ने बताया कि संघ से करीब 350 एलुमनी सीधे जुड़े हुए है और इसके 156 आजीवन सदस्य है. इसके वेबसाईट में संघ की गतिविधियों, सभी सदस्यों की जानकारी एवं कृषि विषय में अध्ययनरत छात्रों की काउंसलिंग सुविधा प्रदान किया जा रहा है. 2 दिवसीय इस मीट में महाविद्यालय के पूर्ववर्ती वरिष्ठ छात्र अपने अनुभवों, महत्वपूर्ण क्षण एवं समस्यायों पर चर्चा करेंगे.

मीट में महाविद्यालय के फाइनल ईयर के छात्र दृ छात्राओं के साथ पूर्ववर्ती वरिष्ठ छात्रों का संवाद होगा. इस संवाद में आजीविका प्राप्त करने की संभावनाओं एवं भावी योजना विषय पर चर्चा होगी. संघ द्वारा अकादमिक, स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कृषि छात्रों को प्रो. एम.ए मोहसिन अवार्ड तथा डॉ. डी.एन झा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.

डीन एग्रीकल्चर डॉ. एम.एस यादव ने एलुमनी मीट के नियमित आयोजन को अध्ययनरत छात्रों के मार्गदर्शन एवं अनुभवों से सीख लेने को कहा है. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत

Next Post

कांग्रेस ने वनरक्षियों की मांगों का किया समर्थन, अनशन समाप्त कराने का आग्रह

Next Post
कांग्रेस ने वनरक्षियों की मांगों का किया समर्थन, अनशन समाप्त कराने का आग्रह

कांग्रेस ने वनरक्षियों की मांगों का किया समर्थन, अनशन समाप्त कराने का आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d